फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

‘नई शिक्षा नीति को लेकर छात्रों के ऊहापोह को दूर करें प्राचार्य’
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नई शिक्षा नीति को लेकर जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों की कार्यशाला सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज के सभागार में नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं छात्र-छात्राओं में इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति को कैसे समाप्त किया जाए, इस पर गहन मंथन हुआ तथा जनपद के सभी प्राचार्य को एक-एक कर संपूर्ण समस्याओं और उसका समाधान बताया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप लागू की गई नई शिक्षा नीति एवं सेमेस्टर प्रणाली में स्वाभाविक रूप से प्रथम वर्ष होने के कारण दिक्कतें आएंगी। लेकिन छात्र-छात्राओं को इससे संबंधित संपूर्ण जानकारियां कक्षाओं में एकत्र कर दिया जाए। उन्होंने एक प्रोफार्मा भी सभी प्राचार्यों को दिया और कहा कि इस प्रोफार्मा पर संपूर्ण जानकारी है। सभी जानकारी छात्रों से पूरित कराई जाए। भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रो. दिवाकर सिंह, हिंदी के असिस्टेंट प्रो. डॉ. राणा प्रताप तिवारी ने नई नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. विजय आनंद मिश्र, डॉ शांति शरण मिश्र, प्रेमचंद्र पटेल, डॉ. गंगेश्वर पांडे, डॉ. गुरु नारायण सिंह, डॉ दयानंद पांडे, डॉ रामदरश मिश्र, डॉ. राजेश यादव, सुभाष उपाध्याय, श्याम बिहारी अग्रवाल, डॉ. हरि प्रकाश शर्मा, डॉ मुकेश श्रीवास्तव, मोहसिन इशहाक और प्रदीप प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें