फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण करने गई एएनएम से अभद्रता

Sun, 21 Jul 2024 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। टीकाकरण के दौरान पंचायत भवन पर एएनएम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। एएनएम ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और आरोपी को थाने ले गई। एएनएम ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत भवन पर टीकाकरण किया जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और एएनएम को अपशब्द बोलने लगा। आरोप है कि उस व्यक्ति ने कहा कि मैं प्रधान प्रतिनिधि हूं, पंचायत भवन मेरा है। तुम लोग यहां से भाग जाओ नहीं तो बहुत बुरा हो जाएगा।
एएनएम ने बताया कि उसी गांव में मेरी तैनाती है, जब भी मैं गांव में जाती हूं तो उक्त व्यक्ति की ओर से अपशब्द बोला जाता है। पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी उसने बदसलूकी की गई थी, तब भी पुलिस आई तो आरोपी फरार हो गया था। शिकायत करने के बाद मेरे ऊपर समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें