फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शाकाहारी बनने का दिया संदेश

Mon, 12 Feb 2024 06:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था बाबा जय गुरुदेव नगर उज्जैन के संत बाबा उमाकांत महाराज के निर्देश पर पूरे देश में चलाए जा रहे जीव जागरण धाम यात्रा का महराजगंज में रविवार देर रात पहुंची। सोमवार को सत्संग के बाद जनपद के निचलौल, सिसवा, परतावल और पनियरा में यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से शाकाहारी बने और जीवन पर दया करते हुए उनकी सुरक्षा करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों के इस यात्रा में हजारों लोग शामिल रहे। महराजगंज पहुंचने पर सोमवती देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा जय गुरुदेव के शिष्य डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि संतों के चरण में योगफल मिलता है। संतों के आशीर्वाद से सभी को परम लक्ष्य की प्राप्ति हो जाती है। बाबा जय गुरुदेव ने शाकाहारी बने और जीवन पर दया करने का जो संदेश दिया है, उसे संदेश के चलते उनके संगत के लोग पूरे देश में लोगों को शाकाहारी बनने की तरफ आगे ले जा रहे हैं। इस दौरान रामाज्ञा वर्मा, छेदी चौधरी, मेवा लाल चौहान, रामाश्रय निषाद, योगेंद्र पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें