फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 200 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। पुलिस ने सोमवार को कच्ची शराब माफियाओं के विरुद्ध पोहियां ताल में अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहन के साथ ही तीन नावों सहित दो आरोपियों को दबोच लिया। केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कच्ची के विरुद्ध यह अभियान ड्रोन कैमरे की निगरानी में सोमवार को भोर में ही थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी के नेतृत्व में शुरू कर पुलिस ने अपना जाल बिछाया। जिसमें ताल में छिपाकर रखी गई 200 लीटर कच्ची शराब, 20 क्विंटल लहन बरामद कर लगभग एक दर्जन अवैध शराब की भट्ठियां नष्ट कर दी। साथ ही नाव पर रखकर कच्ची शराब बेच रहे दो आरोपियों दुरई व अनिल निवासीगण ग्राम हथीगढ़वा टोला लोधपुरवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें