पकडी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर हल्की-सी बारिश में सड़क पर
सिद्धार्थनगर। रात भर की बूंदाबांदी और पुरवाई हवाओं के असर से पूर्वी यूपी में मौसम ने अचानक करवट ली है। महज तीन दिनों में अधिकतम तापमान सात डिग्री से गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी और दक्षिण-पूर्वी (पुरवाई) हवाओं ने पूरे इलाके का मौसम बदल दिया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें भी गिरावट दर्ज की गई है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया कि 24-48 घंटे हल्के बादल छाए रहेंगे।