फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें आशा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें आशा
विज्ञापन

- सदर सीएचसी सभागार में आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आशा अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करें। जिससे विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को आसानी से मिल सके। विभाग की ओर से मिले निर्देशों का पालन करें। दायित्व निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ये बातें सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहीं। वह मंगलवार को सीएचसी सभागार में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुरक्षित मातृत्व दिवस आदि कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। आशा डायरी को पूर्ण रखें। जिससे किए गए कार्यों की समीक्षा की जा सके। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगने वाले जरूरी टीके की सूची का एएनएम की सूची से मिलान करें। जिससे टीकाकरण से कोई भी लाभार्थी छूटने न पाए। उन्होंने परिवार नियोजन के तहत चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर कालिंदी, आशा, सुनीता, इंदू, चंद्रकांति, सरोज, प्रियंका, कमला, मीरा और सुभावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें