फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस बढ़कर 29

विज्ञापन
विज्ञापन
21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मंगलवार को अचानक एक साथ 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते कई माह बाद इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। 21 मरीज मिलने के बाद अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो चुकी है। विभाग लोगों कोरोना से बचाव के प्रति सचेत रहने की अपील लगातार कर रहा है। इसके बाद भी लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही दो गज की दूरी का पालन कर रहे हैं। चौक-बाजारों में लगने वाली भीड़ और कोरोना प्रोटोकाल का पालन न होने से ‘कोरोना विस्फोट’ होने का खतरा बढ़ गया है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि मंगलवार को 21 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला अस्पताल में कोरोना जांच सेंटर बना है। जिन लोगों को भी कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं वे यहां आकर जांच करा सकते हैं। यहां से सैंपल लेकर लैब में भेजा जाता है। जिले स्तर पर प्रयोगशाला होने के कारण जांच समय से हो जा रही है। कोरोना के केस चानक ज्यादा मिलने पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोगों से मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी के पालन करने की अपील की जा रही है। आशा कार्यकर्ता ग्राम स्तर से जरूरी सूचनाओं को अपडेट करने में जुटी हैं। होमआइसोलेशन में रहने वाले लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा रही है। जिले के चिह्नित अस्पतालों में कोरोना के बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध है। बताया कि कोरोना की जिले में पहली लहर से अब तक कोरोना के 14,981 मामले सामने आ चुके हैं। 146 की मौत हो चुकी है। 14,806 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मंगलवार को छह सौ सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
महराजगंज। जिले में केस बढ़ने के साथ ही कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने में जुटी है। मंगलवार को 10,970 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 53 केंद्रों पर लोगों को टीके लगाए गए। दूसरी डोज को समय से लगवाने की अपील की गई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। प्रयास है कि शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाय, इसके लिए टीम पूरे मनोयोग से जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें