फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम जाल में फांसकर किया शादी, अब साथ रहने से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम जाल में फांसकर की शादी, अब साथ रहने से इनकार
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। गुलहरिया थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर अपने ही पति पर मार पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

युवती ने अपनी तहरीर में लिखा है कि श्यामदेउरवां क्षेत्र के युवक द्वारा मुझे प्रेम जाल में फंसाकर मुझसे बीते सात वर्षों से शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा। शादी की बात करने पर उसने मुझे व मेरे परिवार को आश्वासन दिया कि बालिग होने पर मुझसे शादी करेगा। 18 अगस्त 2021 को युवक कुछ लोगों एवं एक ब्राह्मण को लेकर आया और मुझे गोरखनाथ मंदिर में ले जाकर हिंदू रीति- रिवाज से शादी की और अपने घर ले आया। कुछ दिनों के बीतने के बाद उक्त युवक के परिजनों द्वारा हमें यह कहते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा कि हमारे बेटे के लिए कई रिश्ते आ रहे हैं, जो दहेज आदि दे रहे हैं। इसलिए तुम हमारे घर को छोड़ कर चली जाओ। जब मैने इन्कार किया तो युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मुझे गालियां देते हुए धक्का मारकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवां सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें