फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत
विज्ञापन

चौक बाजार। कपड़ा धोकर रस्सी पर फैलाने गए पचपन वर्षीय शख्स की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम सभा बसवार निवासी घनश्याम दुबे के घर कुशीनगर जिला के ग्राम सभा बनवारी छपरा निवासी अर्जुन गौड़ (55) बीस वर्षों से काम करते थे। सोमवार की दोपहर कुछ काम कर घर के अंदर आंगन में नहाकर अपने कपड़े को धोकर फैलाने गए। वह कपड़ा फैला ही रहे थे कि बगल से गुजरे तार से स्पर्श हो गए। उनको तेज झटका लगा और वही गिर गए।
विज्ञापन

आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। गृह स्वामी घनश्याम दुबे ने अर्जुन की मौत की सूचना उनके पत्नी सिंधु को दी। मौत की खबर सुन पत्नी सिंधु बेहोश होकर गिर पड़ी। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें