बागापार। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के कटहरा वन चौकी क्षेत्र में अवैध कटान की शिकायत पर डीएफओ ने वन दारोगा तरंग तिवारी व वन्य जीव रक्षक अमित कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। दोनों कर्मचारियों को वन विभाग के डिविजन कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वन कर्मियों पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
एसडीओ अनुराग तिवारी ने बताया कि पकड़ी रेंज के कटहरा वन चौकी पर विभाग द्वारा पकड़ी गई लकड़ियों के गायब होने तथा क्षेत्र में जंगल में कटान की लगातार शिकायत मिल रही थी। डीएफओ के निर्देश पर इसकी जांच की गई। जांच में यह मामला प्रकाश में आया कि वन कर्मियों की संलिप्तता से लकड़ियों की कटान हो रही है।