फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वायुमंडल में फैला स्माग, सांसों के मरीजों की मुश्किल बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से वायुमंडल में स्माग के कारण लोगों को खांसी, गले में खरास व सांस लेने में दिक्कत की परेशानी बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में पहुंचे 829 रोगियों में से 68 रोगियों को सांस खींचने में परेशानी, 56 को गले में खराश एवं दर्द तो 20 को आंखों में जलन और पानी गिरने की समस्या पाई गई।
मौसम में बदलवा के कारण अस्पतालों में बुखार और जोड़ों के दर्द की समस्या के मरीज पहले से ही अधिक थे। अब सांस के रोगियों में भी वृद्धि हुई है। वायुमंडल के प्रदूषित होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। बुजुर्गों में यह समस्या अधिक दिख रही है। सांस खीचने पर उन्हें सीने में चुभन महसूस हो रही है जिसके बाद सूखी खांसी की निरंतरता बन जाती है। इसके अलावा गले का खराश लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है जैसे गले में कुछ फंसा हो। आंखों में जलन, पानी गिरने व धुंधला दिखने की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कम उम्र के बच्चे में कभी भी बुखार का प्रकोप बढ़ा देखा जा रहा है और अधिकतर में निमोनिया के लक्षण भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल पर्याप्त दवाएं हैं। आने वाले सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। बदलते मौसम में सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें