फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनपीएल टी-20 में महराजगंज के करन का चयन

Wed, 20 Nov 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल के सेमरा चौकी निवासी करन साहनी का चयन नेपाल प्रीमियर लीग 20-20 के लिए किया गया है। पिछले दिनों बुटवल के स्ट्राटेक मैदान पर आयोजित अभ्यास मैच में उम्दा प्रदर्शन के बल पर उनका चयन हुआ है। एनपीएल 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक टीयू क्रिकेट ग्राउंड कीर्तिपुर में आयोजित होगा।
विज्ञापन

करन ने महराजगंज नगर पालिका के आजाद नगर अपने मामा के घर रहकर धनेवा धनेई स्टेडियम अपनी तैयारी की थी और बीएमटी क्रिकेट अकादमी से जुड़कर 2021 से अबतक खेलते रहे। उनके चयन से कोच अतुल मणि त्रिपाठी व उनके साथियों में काफी हर्ष है और लोग उनसे बेहतर प्रदर्शन की आस लगाए हुए हैं।
कोच अतुल मणि त्रिपाठी ने बताया कि भारत के आईपीएल के तर्ज पर नेपाल एनपीएल का आयोजन करता है। पिछले दिनों बुटवल में इसके चयन के लिए मैच आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभाग करते हुए करन ने बाॅलिंग में अपना कमाल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें