महराजगंज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर जनपदीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में हुआ।
रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने खेल का शुभारंभ किया। उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि अंकों के आधार पर 40 से 45 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान निहाल यादव, द्वितीय स्थान विवेक साहनी एवं तृतीय स्थान अमित यादव ने प्राप्त किया। 45 से 48 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान कृष्णा भारती, द्वितीय स्थान करन यादव, तृतीय स्थान शिव कुमार ने प्राप्त किया। 50 से 52 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान पर मंजेश कुमार, द्वितीय स्थान पर अभिनव कुमार, तृतीय स्थान पर विशाल यादव रहे। 53 से 55 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान राज यादव ने प्राप्त कियाश्र द्वितीय स्थान पर विजय कुमार भारती और तृतीय स्थान पर संतोष यादव रहे।
58 से 60 भार वर्ग में प्रथम स्थान अरविन्द यादव प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान विष्णु यादव, तृतीय स्थान विशेष गौतम ने प्राप्त किया। 62 से 65 किग्रा में प्रथम स्थान अरुण यादव, द्वितीय स्थान विशेष यादव, तृतीय स्थान प्राजंल यादव ने प्राप्त किया।