फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परासखाड़ को हरा महराजगंज की टीम ने जीती कबड्डी

Tue, 05 Dec 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को नमो कबड्डी स्पर्धा का फाइनल हुआ। इसमें महराजगंज की टीम ने परासखाड़ की टीम को 32-16 से हराकर स्पर्धा जीती।
विज्ञापन

स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए विवेक गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं चला रखी हैं। खेल से जुड़कर युवा उसका लाभ उठाएं व दूसरों को भी खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। ऐसे में युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कृत संकल्पित है। कुर्सेद अंसारी व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ओमप्रकाश पांडेय, दयाशंकर सिंह, हृदय उपाध्याय, करूणेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें