परसामलिक। रतनपुर ब्लॉक सभागार कक्ष में सोमवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण विभाग के अन्तर्गत भारत सरकार की एडिप योजना के तहत एक दिवसीय दिव्यांग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 250 दिव्यांगों का चिन्हीकरण किया गया, साथ ही 75 लोगों का यूडीआईडी कार्ड बनाया गया। बीडीओ राहुल सागर ने शिविर का शुभारंभ किया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षण कार्यक्रम में चिन्हित दिव्यांगों में ट्राई साईकिल, कान की मशीन, दृष्टिबाधित छड़ी, ह्वील चेयर, सीपी चेयर आदि उपकरणों का वितरण निर्देशित तिथि पर किया जाएगा। इस दौरान दिलीप कुमार गुप्ता, एडीओ समाज कल्याण महेन्द्र प्रसाद, अवधेश कुमार पाल, राजेश कुमार कन्नौजिया मौजूद रहे। संवाद