फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज सदर की टीम ने राजस्थान को हराया

Fri, 14 Jun 2024 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में महराजगंज प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 के चौथे दिन का पहला मैच महराजगंज सदर की टीम और राजस्थान के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने सात ओवरों में 55 रन बनाए। पीछा करते हुए महराजगंज सदर की टीम ने 7 वे ओवर में मैच 5 विकेट से जीत लिया। इसके बाद रजवल और मुजहना क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें मुजहना ने 12 रन से जीत हासिल की। तीसरे मैच में रुधौली ने सुकठिया से टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 70 रन बनाए जवाब में सुकठिया की टीम 37 रन ही बना सकी।
अगला मैच एक टू जेड सिसवां मुंशी की टीम और पनेवा पनेई के बीच खेला गया, जिसमें एक टू जेड की टीम ने 100 रन बनाकर विपक्षी टीम पनेवा को 101 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पनेवा की टीम 49 रन ही बना सकी। 51 रन से मैच ए टू जेड सिसवा मुंशी की टीम ने जीत लिया। अगला मैच खड्डा बाजार और धनेवा के बीच खेला गया, जिसमें धनेवा ने पहले बैटिंग की और 56 रन बनाए। रनों का पीछा करते हुए विपक्षी टीम ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। अगला मैच नाथ नगर और एमएमआईटी के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए नाथनगर की टीम ने 54 रन का स्कोर बनाया। नाथनगर की टीम ने तीन रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें