फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डायरिया से पीड़ित 27 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 14 Jun 2024 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी लोगों को बीमार बना रही है। सबसे अधिक बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह तक जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 27 बच्चे भर्ती किए गए। ओपीडी में 920 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डायरिया से पीड़ित 40 मरीज आए थे। इसमें 27 बच्चों को एडमिट करना पड़ा। इस बीच जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तेज गर्मी को देखते हुए लोग पूरी तरह से एहतियात बरतें। तली-भुनी और मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें। पानी अधिक मात्रा में पीएं। इस समय मौसम में लगातार बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अधिकतर लोग गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें