फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: 72 लाख नेपाली मुद्रा के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, की जा रही पूछताछ

Mon, 12 Sep 2022 11:08 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज

सार

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे सोनौली सीमा पर एसएसबी और पुलिस जांच कर रही थी। एक कार की जांच करने पर 72,80,000 नेपाली मुद्रा बरामद हुई। यह रकम लगभग 45 लाख भारतीय रुपया के बराबर है।
विज्ञापन
एसएसबी और सोनौली पुलिस के साथ आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली बॉर्डर के नोमेंस लैंड पर एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त जांच में सोमवार को एक कार से 72 लाख नेपाली रुपये बरामद हुए। टीमों ने एक नेपाली युवक को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे सोनौली सीमा पर एसएसबी और पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार की जांच करने पर 72,80,000 नेपाली मुद्रा बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह रकम लगभग 45 लाख भारतीय रुपया के बराबर है।

आरोपी नेपाली युवक को गिरफ्तार कर कस्टम पुलिस सहित कई एजेंसी के अधिकारियों ने पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नेपाल के रूपनदेही जिला के दयापथ भैरहवा में वार्ड नं. 7 निवासी सुभाष से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें