फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj Election Seat Result 2022: महाराजगंज में तीन पर भाजपा आगे, अमन मणि त्रिपाठी चल रहे पीछे, जानें क्या होगा जनता का फैसला

Thu, 10 Mar 2022 05:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज

सार

महाराजगंज जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नौतनवां सीट भाजपा के लिए अहम मानी जा रही थी। यहां से भाजपा के अमन मणि त्रिपाठी मैदान में हैं। शाम तक की मतगणना में सपा के कुंवर कौशल सिंह ने अमन मणि त्रिपाठी से बड़ी बढ़त बना रखी है। कुंवर कौशल को 66926 और अमन मणि त्रिपाठी को 40944 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजगंज जनपद की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों  की मतगणना में सदर सीट पर भारतीय जनता पार्टी से जय मंगल 79057 वोटों पाकर अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी निर्दलीय निरमेश मंगल से आगे हैं। निरमेश मंगल को शाम पांच बजे तक के अपडेट में 39303 वोट मिले हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की गीता रत्ना 9930 वोट पाकर तीसरी स्थान पर हैं। वहीं, नौतनवां सीट से भाजपा के अमन मणि त्रिपाठी पीछे हैं, यहां सपा के कौशल सिंह 66926 वोट पाकर बढी बढ़त बनाए हुए हैं। पनियारा सीट पर भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह 46945 वोट पाकर प्रथम स्थान पर हैं। सपा के कृष्णभान 20579 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन

 

नौतनवां सीट से भाजपा के अमन मणि त्रिपाठी पीछे

महाराजगंज जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नौतनवां सीट से बहुजन समाज पार्टी के अमन मणि त्रिपाठी मैदान में हैं। शाम तक की मतगणना में सपा के कुंवर कौशल सिंह ने अमन मणि त्रिपाठी से बड़ी बढ़त बना रखी है। कुंवर कौशल को 66926 और अमन मणि त्रिपाठी को 40944 वोट मिले हैं। हमारा आम दल से रिषी 90263 पाकर प्रथम स्थान पर हैं। 
 

सिसवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रेमसागर आगे

महाराजगंज के सिसवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रेमसागर पटेल शाम तक की मतगणना में 70299 वोट हासिल कर जीत की ओर हैं। दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी से सुशील कुमार को 37275 वोट मिले हैं।

विज्ञापन

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में 57 प्रत्याशियों हैं मैदान में

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 57 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी की थी। छठे चरण में जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में चिह्नित 19,42,107 मतदाताओं में से 12,10,780 मतदाताओं ने मतदान किया। गुरुवार को परिणाम के दिन सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कने तेज रहींथ। मतगणना स्थल पर कैमरे के साथ जाली और सुरक्षा को लेकर भी सारी व्यवस्थाओं दुरुस्त रही।

ईवीएम में बंद हैं इन 57 प्रत्याशियों का भाग्य

फरेंदा विधानसभा : भाजपा से बजरंग बहादुर सिंह, सपा से शंखलाल, कांग्रेस से वीरेंद्र चौधरी, बसपा से ईशु चौरसिया, आम आदमी पार्टी से राजन, लोक समाज पार्टी से रवि प्रकाश विश्वकर्मा, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से सूर्यप्रकाश, आम जनता पार्टी से जैली व निर्दल के रुप में आशुतोष।
नौतनवां विधानसभा : बहुजन समाज पार्टी से अमनमणि त्रिपाठी, सपा से कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस से सदामोहन उपाध्याय, भाजपा व निषाद पार्टी से ऋषि, आम आदमी पार्टी से बेचन, जन अधिकार पार्टी से नागेंद्र प्रसाद, आम जनता पार्टी से पशुपति तथा निर्दल श्वेता सिंह, सोनू सिंह व वीरेंद्र।
सिसवा विधानसभा : सपा से सुशील कुमार टिबड़ेवाल, भाजपा से प्रेमसागर पटेल, बसपा से धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस से राजू कुमार गुप्ता, आम आदमी पार्टी से रामकुमार, विकासशील इंसान पार्टी से दीनानाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से दीपक श्रीवास्तव, लोकतांत्रिक जनता दल से गौतम लाल श्रीवास्तव, तथा निर्दलीय के रुप में राकेश कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र व लालधारी।
सदर विधानसभा : भाजपा से जयमंगल कन्नौजिया, कांग्रेस से आलोक प्रसाद, सुभासपा से गीता रत्ना, बसपा से ओमप्रकाश, आम आदमी पार्टी से अमरनाथ, आम जनता पार्टी इंडिया से मनोज कुमार कन्नौजिया, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से रामकेवल, लोक जनशक्ति पार्टी से वीरेंद्र कुमार, एआईएमआईएम से जितेंद्र कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से शैलेंद्र तथा निर्दल निर्मेष मंगल व अवधेश।
पनियरा विधानसभा : कांग्रेस से शरदेंदु पांडेय, भाजपा से ज्ञानेंद्र सिंह, सपा से कृष्णभान, बसपा से ओमप्रकाश चौरसिया, आम आदमी पार्टी से अवधेश सिंह, अभय समाज पार्टी से शत्रुध्न सिंह निषाद, आम जनता पार्टी इंडिया से रामचंद्र, भारतीय अपना समाज पार्टी से सुरेश चंद, आल इंडिया ए मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन से शमशाद आलम तथा निर्दलीय के रुप में प्रवीण, छेदी मजदूर, अजय कुमार द्विवेदी, हरिनरायन व प्रफुल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें