फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पहले अचानक फरार हो गया प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के पहले अचानक फरार हो गया प्रेमी
विज्ञापन

चौक बाजार (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती और युवक दोनों में प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो दोनों के परिजनों में आपस में समझौता कर शादी कराने पर सहमति हो गई। लेकिन, मामले में अचानक मोड़ तब आ गया, जब युवक शादी के पहले ही घर से फरार हो गया। अब युवती के परिजनों की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से मिलते-जुलते रहे। इसकी भनक परिजनों को लगी तो मामला पंचायत तक पहुंचा। दोनों पक्षों के लोग आपस में मिलकर समझौता किए। इसके बाद दोनों की शादी कराने पर सहमति बनी। लेकिन, शादी से पहले युवक घर छोड़कर फरार हो गया जिससे नाराज युवती के परिजनों ने चौक बाजार थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने आरोपी के पिता को थाने लाकर पूछताछ करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें