फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाकू से हमला कर नकदी और सोने की चेन लूटे

Sat, 17 Feb 2024 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा/निचलौल। सिंदुरिया थाना क्षेत्र स्थित बलिया पुल के पास कार सवार सफाई कर्मी पर कुछ लुटेरों ने चाकू से हमला कर नकदी और सोने की चेन लूट लिया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए पीड़ित सफाई कर्मी की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मोरवन निवासी उदेश यादव ने पुलिस से बताया कि वह निचलौल ब्लॉक में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत है। 15 फरवरी की रात करीब नौ बजे कार में सवार होकर निचलौल से घर के लिए निकले थे। अभी वह बलिया पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच वह कार रोककर कड़े हो गए। उनके पास अचानक तीन लुटेरे पहुंचे और चाकू से हमला कर 35 हजार रुपये नकद और सोने की चेन तथा मोबाइल लूट लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के मुताबिक मामले में पीड़ित उदेश यादव की तहरीर पर आरोपी शिवम निवासी मिठौरा और दो अज्ञात सहित कुल तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें