फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महराजगंज में जंगल से निकलकर घर में घुसा तेंदुआ, बाप-बेटी पर हमला कर किया लहूलुहान

Mon, 02 May 2022 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

महराजगंज के किशुनपुर गांव में सोमवार सुबह एक तेंदुआ ने बाप-बेटी पर हमला बोल दिया। हमले में बाप-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के मधवलिया वन रेंज से सटे किशुनपुर गांव में सोमवार सुबह तेंदुआ एक व्यक्ति के घर मे घुस गया। तेंदुए ने पिता-पुत्री पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। शोर मचाने के बाद तेंदुआ पास स्थित टावर की चारदीवारी के अंदर घुस गया। 
विज्ञापन


घायल पिता पुत्री को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।

जानकारी के मुताबिक, एक तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से भटककर किशुनपुर गांव निवासी सुबास मद्देशिया (45) के घर में घुस गया। उसके कुछ देर बाद तेंदुआ घर के पीछे केले के पास चारपाई पर सोई बेटी अंबिका (18) के पास पहुंच गया। 
विज्ञापन


चारपाई पर सोई अंबिका पास में अचानक तेदुएं को देख बचाने के लिए शोर मचाने लगी। तभी तेदुएं ने अंबिका पर हमला बोल दिया। वहीं बेटी अंबिका की बचाने की आवाज सुन बचाव में मौके पर पहुंचे पिता सुबास पर भी तेंदुए ने हमला बोलकर घायल कर दिया। उसके बाद तेंदुआ पास स्थित टावर के चारदीवारी के अंदर घुस छिप गया।

मधवलिया रेंजर विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पाकर वनकर्मियों की टीम रेस्क्यू करने का समान लेकर मौके पर पहुंच चुकी है। तेंदुआ लोगों की भीड़ देख बदहवास है। इसलिए लोगों को मौके से हटाने के साथ तेदुएं को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें