फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब की दुकान पूजा स्थल के पास खोले जाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा स्थल के पास शराब की दुकान खोलने का विरोध
विज्ञापन

सिसवा बाजार/पनियरा ( महराजगंज)। कस्बे के विवेकानंद नगर में पूजा स्थल के पास सरकारी देसी शराब की दुकान खोलने का लोगों ने विरोध किया है। मोहल्ले के लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताई है।
लोगों का कहना है कि शराब की दुकान के लिए जो जगह प्रस्तावित है उसके बगल में 15 वर्षों से दशहरे में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाती है। उससे महज पचास कदम पर भगवान शंकर की मंदिर है, इसी मार्ग के दो सौ कदम पर प्रेमलाल सिंघनिया कन्या इंटर कॉलेज स्थित है। उनका कहना है कि मोहल्ले में शराब की दुकान खोलना ठीक नहीं है। दुर्गेश कुमार, रविंद्र नाथ पांडेय, संध्या मद्धेशिया, अर्चना तिवारी, राकेश कुमार, दीपक गुप्ता, मदन सोनी, रिंकू कुमार, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, राजन मद्धेशिया, प्रकाश, शक्ति प्रकाश आदि का हस्ताक्षरयुक्त पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं, आबकारी निरीक्षक राकेश यादव का कहना है कि वहां पहले से ही अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित है। दुकानदार मानक के अनुसार अपने निजी भवन में दुकान खोल रहा है। पुलिस विभाग ने भी जांचकर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। रही बात दुर्गा पंडाल की तो वह तीन साल से स्थापित नहीं होता है। कन्या विद्यालय प्रस्तावित स्थान से बहुत दूर है।
विज्ञापन

उधर, पनियरा क्षेत्र के गांगी बाजार के रहने वाले हरिराम शर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर गांगी बाजार चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान हटवाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने समस्याओं का जिक्र किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें