फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत देखने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर

Tue, 15 Oct 2024 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर बरगदवा में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के ग्राम पंचायत भगवानपुर बरगदवा निवासी मोहन चौहान बगल के टोले अमहवा में खेत देखने गया था। तभी बगल के खेत से एक तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। घायल युवक के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने युवक को एंबुलेंस के सहयोग से लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।
भगवानपुर गांव जंगल से सटा है। यहां जंगली जानवरों से हर वक्त ग्रामीणों को डर बना रहता है। लक्ष्मीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि घायल युवक को काफी चोटें आई हैं। युवक का इलाज जारी है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर वनकर्मियों को भेजा गया है। अभी तेंदुए का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें