फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाचा को चाकू मारने वाले आरोपी पर केस, जांच शुरू

Tue, 15 Oct 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लेदवा में रविवार सुबह अपने दरवाजे पर बैठे जगरनाथ यादव को उसके भतीजे भोलू यादव ने अचानक पंच और चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात को केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता छोटेलाल यादव ने आरोपी भोलू के विरुद्ध तहरीर देकर जगरनाथ को चाकू मारने व उसे बचाने आए चार अन्य लोगों को घायल करने का आरोप लगाया। छोटेलाल ने बताया कि उनका छोटा बेटा जगरनाथ सुबह दरवाजे पर बैठा था तभी उनके बड़े बेटे सन्नी का पुत्र भोलू घर में से हाथ में पंच पहनकर व चाकू लेकर बाहर आया और अचानक जगरनाथ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे बचाने के प्रयास में गांव के राजू यादव, मोती यादव, आयुष व संध्या को भी चोटे आईं। गंभीर रूप से घायल जगरनाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। संवादस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें