फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता शिविर में लोगों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
विज्ञापन

महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से फरेंदा क्षेत्र के सैनिक ग्राम उदितपुर अपर जनपद न्यायाधीश, प्रथम महेश कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
अपर जिला जज ने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या है तो उसका समाधान होता है। आवश्यकता इस बात की है कि उसकी जानकारी हमें होनी चाहिए, अगर आपको अपने अधिकारों की जानकारी होगी तो आप उसका लाभ अवश्य उठा सकते हैं। प्रत्येक जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा प्रत्येक तहसील में तहसील विधिक सेवा समिति स्थापित है। यदि आप अपनी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं तो आप जिले स्तर पर जिला प्राधिकरण के सचिव से तथा तहसील स्तर पर सहसील समिति के सचिव/तहसीलदार से अपनी समस्या बता सकते हैं। उनके द्वारा समाधान अवश्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज प्रवर खंड बलवंत भारती ने कहा कि बच्चों के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड बना है, जिसमें प्रतिदिन सुनवाई होती रहती है। यदि किसी के पास अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता न उपलब्ध हो तो आपको निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। सिविल जज अवर खंड फरेन्दा यशपाल वर्मा ने कहा कि संविधान में सभी को विधिक सहायता की व्यवस्था की गई है। विधिक रूप से सभी को साक्षर होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें