फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वर्षा के कारण भूस्खलन काठमांडू मार्ग बंद

विज्ञापन
मुगलिंग में भूस्खलन के कारण सोनौली से काठमांडू मार्ग बंद।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, काठमांडू का मार्ग बंद
विज्ञापन

सोनौली(महराजगंज)। नेपाल के चितवन जिले के मुगलिंग में भूस्खलन के कारण सोनौली से काठमांडू मार्ग बंद हो गया है। दर्जनों यात्री बसें, सैकड़ों भारतीय एवं नेपाली मालवाहक ट्रक रास्ते मे फंस गए हैं। बुधवार रात से बारिश से हुए भूस्खलन से चितवन के इच्छाकमाना-6 टोपेखोला में नामसी पुल पर भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से मार्ग को खोलने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता नरहरि अधिकारी ने बताया कि चितवन के इच्छाकमाना-6 टोपेखोला में नामसी पुल पर भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध है। बृहस्पतिवार सुबह से भूस्खलन को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भूस्खलन के कारण मुगलिन-नौबिस मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें