फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के पेट हुआ दर्द, जांच में मिली गुर्दे में पथरी

Wed, 08 Feb 2023 05:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

जेल अधीक्षक प्रभात सिंह के मुताबिक सपा विधायक इरफान 21 दिसंबर को कानपुर से जिला जेल लाए गए थे। जेल में बंदियों की रूटीन जांच में सपा विधायक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया था। जेल प्रशासन ने बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे सपा विधायक इरफान सोलंकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग डेढ़ माह पूर्व कानपुर से जिला जेल में भेजे गए सपा विधायक इरफान सोलंकी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं। चिकित्सकों के सुझाव पर उन्हें बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल पहुंचा कर अल्ट्रासाउंड कराया गया।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक प्रभात सिंह के मुताबिक सपा विधायक इरफान 21 दिसंबर को कानपुर से जिला जेल लाए गए थे। जेल में बंदियों की रूटीन जांच में सपा विधायक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया था।



बताया कि जेल प्रशासन ने उनकी जांच के लिए डीआईजी जेल से पत्राचार किया, वहां से अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा। रेडियोलाजिस्ट डॉ. एके राय ने उनका अल्ट्रासाउंड किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एपी भार्गव ने बताया कि सपा विधायक की रिपोर्ट में गुर्दे में पथरी होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें