मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी के पथरदेवा टोले पर बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बृहस्पतिवार को जेडी नोएडा ने बासपार नूतन की टीम को 12 अंक से हराकर विजेता बना।
दो दिन तक चले कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद और नेपाल की टीमों सहित कुल 62 टीमों ने दाव आजमाया। तीसरे स्थान के लिए पुसौली नेपाल की टीम ने योद्धा क्लब लेदवा को आठ अंकों से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में आयोजन समिति की तरफ से विजेता टीम को दो साइकिल, उपविजेता टीम को एक साइकिल और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को आठ दीवार घड़ी का पुरस्कार रखा गया था।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पिंटू गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिंटू गुप्ता, जुगुल यादव, उमेश अग्रहरी, राम बदन यादव, प्रहलाद यादव, अर्जुन, पवन अनिरुद्ध यादव मौजूद रहे।