फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नियमित टीकाकरण के सफल संचालन के लिए कर्मियों का प्रशिक्षित होना जरूरी

Thu, 14 Mar 2024 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में टीकाकरण बेहतर तरीके से हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को टीकाकरण के फायदे के बारे में बताया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि नियमित टीकाकरण के सफल संचालन के लिए कर्मियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को नियमित टीकाकरण के फायदे से अवगत कराना, इसके रख-रखाव के तरीके व किस वक्त कौन सा टीका लगाया जाए। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों में होने वाले कई जानलेवा बीमारियों से बचाव का आसान जरिया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ केपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण के दौरान पड़ने वाले वैक्सीन से शरीर में रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन हमेशा सही रूट व सही जगह पर देना जरूरी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही यूनिसेफ के राहुल सिंह, सरोज देवी, उषा मिश्रा, इंदु, सिरजावती, चंद्रावती, रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें