फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष से गन्ने की आपूर्ति न करने वाले किसानों को जारी करें नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्ष से गन्ने की आपूर्ति न करने वाले किसानों को जारी करें नोटिस
विज्ञापन

फोटो
अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक मेें जिला गन्ना अधिकारी जगदीशचंद्र यादव ने विभागीय कर्मियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में जिन किसानों ने पांच वर्ष से गन्ने की आपूर्ति नहीं किया है, उन्हें चिह्नित कर नोटिस जारी की जाए। विभागीय जिम्मेदार इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। यदि इसमें लापरवाही मिली तो उनकी जवाबदेेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें जिला गन्ना अधिकारी जगदीशचंद्र यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित मिल व विभागीय कर्मियों की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर व अन्य जिम्मेदार गन्ना सर्वे का कार्य प्रत्येक दशा में 10 जून तक पूरा करना सुनिश्चित करें, इसमें लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदार नैनो यूरिया के प्रति किसानों को जागरूक किए जाने की दिशा में पहल करें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का पेराई सत्र 2014-15 एवं 2017-18 का भुगतान बाकी है, वह अपनी मूल पर्ची व अभिलेखों के साथ समितियों में पहुंचकर आवेदन करें, जिससे कि उन्हें भुगतान दिलाने की पहल की जाए। किसानों को गन्ने की प्रगतिशील खेती के बारे में भी जानकारी दी जाए। इस दौरान आईपीएल चीनी मिल के महाप्रबंधक कर्मवीर सिंह व विभागीय कर्मी के रूप में टीपी सिंह, हरिनारायण, वेदप्रकाश, प्रेमनाथ पांडेय, बेचन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें