फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोसदन के लिए 50 पंखे खरीदने के निर्देश

Wed, 12 Jun 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने गोसदन मधवलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट खाद, गोबर गैस प्लांट और हरे चारे की व्यवस्था को देखा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से वर्गीकृत कृत्रिम गर्भाधान योजना के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत गोवंश के लिए साफ ताजा पेयजल और नहलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने गोसदन के लिए 50 पंखे क्रय करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित गोबर गैस प्लांट और वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के विषय में बीडीओ निचलौल से जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यूएन सिंह ने बताया कि 19 गायों को चिह्नित कर इस योजना पर कार्य किया जा रहा। चयनित पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए हरा चारा सहित अन्य पोषक तत्व दिए जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया कि गोसदन में गुणवत्तापूर्ण हरे चारे का उत्पादन किया जा रहा है। इसके लिए 11 एकड़ में एमपी चरी और 01 एकड़ में नेपियर घास का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोसदन में कुल 525 गोवंश हैं, जिनके लिए चारा, भूसा, दाना आदि की व्यवस्था है। बीडीओ निचलौल ने बताया कि गोबर गैस प्लांट सुचारू रूप से संचालित है और उससे गोसदन में विद्युत आपूर्ति भी हो रही है। वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन भी समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है और उनके माध्यम से ही उत्पादित खाद की बिक्री भी की जा रही है। वर्तमान में 800 बोरी का विक्रय किया जा चुका है, जबकि 800 बोरी वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक बोरी में 30 किग्रा वर्मी होता है और कीमत 210 प्रति बोरी होती है।
जिलाधिकारी ने गोसदन में पौधरोपण की तैयारियों को भी समय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यूएन सिंह, उपजिलाधिकारी निचलौल मुकेश सिंह, बीडीओ निचलौल शमा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें