फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी, दिया मोहब्बत का पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारह रविउल अव्वल के अवसर पर मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व
विज्ञापन

तिरंगा और इस्लामी झंडों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर भाईचारे का दिया संदेश
निचलौल। स्थानीय नगर में बुधवार को बारह रविउल अव्वल के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तिरंगा और इस्लामी झंडों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला और लोगों को आपसी भाईचारे व मोहब्बत का संदेश दिया।
नगर के मुख्य बाजार स्थित अरबिया मजहरुल दारुल उलूम मदरसे से जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य बाजार, थाना रोड, हॉस्पिटल गेट होते हुए मेन तिराहे पर पहुंचा। इसके बाद कटरा चौराहा होते हुए वापस मदरसे पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में मदरसे के छात्रों ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रकार की झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों में भी निकला जुलूस
नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामसभा झुलनीपुर, बहुआर, मिश्रौलिया और बैठवलिया आदि गांवों में भी बारह रविउल अव्वल का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मिश्रौलिया स्थित नूरी जामा मस्जिद पर मदरसे के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। मौलाना परवेज अजीजी ने हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील करते हुए देश और कौम के लिए दुआ कराई। इसके बाद जुलूस तेरह चार पुल होते हुए वापस नूरी जामा मस्जिद स्थित मदरसे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें