फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता की शिकायत पर जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल सीमा से सटे सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। कस्बे के बैजू यादव और व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ बबलू सिंह की शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिपरहिया चौराहा से श्याम काट बगीचा होते हुए पुराने एसएसबी रोड के रास्ते नगर पंचायत सोनौली तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे। शिकायतकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाते हुए निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की थी। शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही निर्माण कार्य की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें