फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 29 Feb 2024 08:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बरजी के टोला पट्टीवार निवासी रवींद्र 17 को उसी गांव का एक युवक बृहस्पतिवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे गांव के पश्चिम स्थित सिवान में एक पुलिया के पास ले गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जहां पहले से मौजूद कुछ लोगों के साथ मिलकर रवींद्र को बुरी तरह से मारा पीटा गया और उसे जहर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल रवींद्र को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले गए। जहां डाॅक्टरों ने स्थिति गंभीर देख उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल काॅलेज गोरखपुर पहुंचने पर रवींद्र को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्यामसुंदर तिवारी के अनुसार, अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें