फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लूट की सूचना निकली फर्जी, बाइक टकराने को लेकर हुई थी मारपीट

Sun, 04 Aug 2024 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली क्षेत्र के छपिया चौराहे पर शनिवार रात स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हुई लूट की सूचना पुलिस की जांच में फर्जी निकली। बाइक टकराने पर मारपीट हुई थी और व्यापारियों ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने एक आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में स्वर्ण व्यवसायी बलुआ निवासी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि रास्ते में बाइक टकराने को लेकर उनके ऊपर लोहे के वस्तुओं से हमला किया गया था। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आभूषण लूट होने की बात नहीं कही है। मामले में पुलिस ने छपिया निवासी टीपू व उसके एक सहयोगी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2) के तहत केस दर्ज कर आरोपी टीपू को हिरासत में ले लिया है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी निवासी दयानंद उर्फ निक्की वर्मा का भिटौली क्षेत्र के पिपरा खादर में सोने-चांदी की दुकान है। वह बलुआ में अपने बहनोई अजय कुमार वर्मा के घर रहते हैं। उनके बहनोई घुघली थाना क्षेत्र के परसौनी में अपनी दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात लगभग 7:30 बजे वह एक बाइक पर सवार होकर भिटौली थाना क्षेत्र के छपिया चौराहे पर स्थित अजय सोनी की दुकान से आभूषण लेकर अपने घर बलुआ जा रहे थे कि गांव में जाने वाले मोड़ पर फल की दुकान के पास सामने से आ रहे बाइक सवार छपिया निवासी टीपू ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन

विरोध जताने पर लोहे के किसी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भिटौली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अपने साथ ले गई। घायल स्वर्ण व्यवसायियों का कहना था कि हमलावरों ने उनके पास से 60 ग्राम सोने का जेवर और तीन किलो दो सौ ग्राम चांदी लूटकर फरार हो गए हैं।
लूट की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। छपिया चौराहे पर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला। इस बीच दबिश देकर आरोपी टीपू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में लूट की सूचना फर्जी निकली। रविवार को स्वर्ण व्यवसायियों ने जो तहरीर पुलिस को तहरीर दी उसमें आभूषण गायब होने का जिक्र ही नहीं किया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रविवार को घायल स्वर्ण व्यवसायियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जहां से दयानंद का सीटी स्कैन कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष भिटौली दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपी टीपू का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें