फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रूपनदेही में ड्रग्स के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। रूपनदेही पुलिस ने एक भारतीय युवक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। लुंबिनी प्रांत पुलिस ऑफिस की सादी वर्दीधारी एक स्पेशल टीम ने युवक को रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका-2, छोटकी खुरखुरिया से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक ने अपना नाम आदित्यनाथ यादव (19) निवासी थाना पुरंदरपुर, गांव दशरथपुर, महराजगंज बताया है। जिस बाइक पर वह सवार था, उसकी जांच के दौरान 429 पीस एसपीएम पीआरएक्स वॉकहार्ट टैबलेट, बेरीकॉफ 100 एमएल की 11 बोतलें, 12 नाइट्राजेपाम टैबलेट आईपी 10 (120 टैबलेट) और एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ है। डीएसपी ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर जरूरी जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें