फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस न मिलने पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, आज चक्का जाम की चेतावनी

विज्ञापन
नौतनवा तहसील में एसडीएम नवीन प्रसाद को अपनी समस्या बताते अधिवक्तागण। 
विज्ञापन
संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम से की मुलाकात
विज्ञापन

नौतनवा। गैस न मिलने के विरोध में सोमवार को नौतनवा तहसील के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने एसडीएम नवीन प्रसाद से मुलाकात कर मंगलवार को सुबह तक गैस न मिलने की स्थिति में सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गैस के लिए तहसील के सभी अधिवक्ता परेशान हैं। तीन दिन पूर्व एसडीएम को सूची उपलब्ध कराई गई थी। एसडीएम ने सोमवार को सिलिंडर मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया था लेकिन सोमवार को भी सिलिंडर नहीं मिला तो अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं का कहना है कि मंगलवार की सुबह समस्त अधिवक्ता सड़क पर उतर चक्का जाम भी करेंगे, इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गिरीश चंद्र त्रिपाठी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विभूति यादव, मनोज मिश्रा, नागेंद्र शुक्ला, रमेश यादव, रमेश चौधरी, संतोष पांडेय, अभिमन्यु सिंह, अजय यादव, राजीव, लल्लन अंसारी, आदित्य दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें