महराजगंज। आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली किया। जनपद की 11 परियोजनाएं 32.89 लाख की है। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक सदर, जिलाधिकारी ने देखा।
विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि पूर्व की सरकारों में भारतीय चिकित्सा पद्धति की उपेक्षा की जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने भारतीय चिकित्सा की समग्र पद्धतियों को आयुष विभाग के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। जनपद की लगभग 33 करोड़ की 11 परियोजनाएं भी शामिल हैं। लोकार्पित परियोजनाओं में ताल्ही, कटहरी, खुशहालनगर, समरधीरा, सोनौली, फरेंदा, औसानी, सहजनवा बाबू, सोहगीबरवा, नौतनवा, लक्ष्मीपुर एकडंडा में राजकीय होमियोपैथी चिकित्सालय शामिल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाधिकारी अनुनय झा, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब मौजूद रहे। संवाद