फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फुटबाल में स्टेडियम ने महराजगंज सदर को दी शिकस्त

Wed, 06 Mar 2024 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्टेडियम में बुधवार को कुश्ती और फुटबाल का ट्रायल हुआ। प्रशिक्षकों की निगरानी में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल का शुभारंभ उप क्रीडा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडों एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें मुंडेरा कला, स्टेडियम महराजगंज, बौलिया राजा, धनेवा, सदर महराजगंज, गबडुआ, मंगलपुर एवं सिसवा की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रथम सेमीफाइनल मैच मुंडेरा कला और स्टेडियम महराजगंज एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच सदर महराजगंज एवं सिसवा की टीम के मध्य खेला गया।
सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम महराजगंज एवं सदर महराजगंज की टीम विजयी रही। इन्हीं दोनों टीमों का फाइनल मैच हुआ। इसमें स्टेडियम महराजगंज टीम के खिलाड़ी सन्नी के एक गोल की बदौलत 1-0 से टीम विजयी रही। कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में 60 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिवशरण पाठक, आशिफ एकबाल, अबुफजल, रिजवान अहमद, अजय वर्मा, सुनील प्रसाद, भोली, अमरनाथ, अजीत पहलवान, श्यामकरण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती के विजेता व उप विजेता
57 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान संजय, द्वितीय स्थान सत्यप्रकाश
61 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान नीरज, द्वितीय स्थान- शकील
65 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान रबीचंद यादव, द्वितीय स्थान- सर्वेश यादव
70 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान श्रेय, द्वितीय स्थान- अनंत
74 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान अरुण यादव, द्वितीय स्थान- अभिषेक
79 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान फैजल, द्वितीय स्थान- निखिल
86 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान-अभिषेक, द्वितीय स्थान- नागेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें