फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहार पर घर जा रहे नेपालियों की सोनौली सीमा पर भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। दशहरा और दिवाली का त्योहार मनाने के लिए भारत के विभिन्न शहरों से नेपाल लौट रहे नागरिकों की भीड़ सोनौली सीमा पर बढ़ने लगी है। सीमा से सटे बेलहिया मार्ग से रोजाना करीब पांच हजार लोग नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए बसों को सोनौली कस्बे के बाहर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली, मुंबई समेत भारत के विभिन्न शहरों में काम करने वाले नेपाली नागरिक त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। इससे सोनौली-बेलहिया सीमा पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। भीड़ को देखते हुए नेपाल पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रूपनदेही जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि त्योहारों के दौरान सीमा पर यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए सीमा चौकी बेलहिया समेत जिले के 17 स्थानों पर नागरिक सहायता केंद्र बनाए गए हैं।
सीमा पर यात्रियों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई है। हेल्थ डेस्क पर मलेरिया, टीबी, एचआईवी, डेंगू आदि की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें