सिसवा बाजार। परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉकस्तरीय दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को शुरू हुई। इसमें बेलभरिया की टीम ने कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम और बरवां द्वारिका ने दूसरा स्थान पाया।
प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, नियाजुद्दीन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में परी ने पहला और शिवानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका दौड़ में अंशिका प्रथम, अंकिता द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक दौड़ में शिवम प्रथम, कन्हैया द्वितीय रहे। जूनियर के 400 मीटर बालक वर्ग में अमन प्रथम, आदित्य द्वितीय स्थान पर रहे।