छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
पनियरा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के पनियरा टोला झुलनीपुर में विवाहिता का छत के कुंडे से लटका हुआ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जा रहा है कि पनियरा गांव के टोला झुलनीपुर निवासी महिला मनीषा (28) का आए दिन सास, ससुर से विवाद हो रहा था। इसके पहले भी दो माह पूर्व पारिवारिक कलह में जहर खाकर आत्महत्या करने की प्रयास कर चुकी थी। बुधवार को सुबह मनीषा से पति अजय पाल, सास और ससुर से पुरानी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान पति के द्वारा अपनी पत्नी को मारा पीटा गया था जिससे आहत होकर उसने कमरे में छत के कुंडे में साड़ी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि महिला पनियरा गांव के झुलनीपुर की रहने वाली है जिसका शव कमरे में कुंडे से लटका हुआ मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।