आईएएस अधिकारियों की टीम ने ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
फरेंदा (महराजगंज )। क्षेत्र के मथुरानगर के टोला नाथनगर में धरातल स्तर के प्रशिक्षण के लिए ठहरीं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम ने सोमवार को ग्राम प्रधान के साथ नाथनगर टोले पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
सोमवार को आईएएस प्रशिक्षुओं में आयुष गुप्ता, अनमोल राव साहब, आयुषी जैन, प्रमोद अराध्या एचआर, रिचा कुलकर्णी व रिंकू ने ग्राम प्रधान रीता चौरसिया के साथ मथुरानगर के टोला नाथनगर मे झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता रखने से कई बीमारियां अपने आप ही दूर हो जाती है। घरों व आसपास हमेशा सफाई रखें। ग्राम प्रधान रीता चौरसिया ने कहा कि अधिकारियों को देखकर ग्रामीण बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने स्वच्छता का संकल्प भी लिया। इस दौरान सुनील चौरसिया, राजदेव यादव, मनोज कुमार, सुनील मौर्य, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।