फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 18 महीने से नहीं मिला वृद्धा पेंशन, लगा रहा हूं दफ्तर का चक्कर

Mon, 22 Jul 2024 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। साहब मार्च 2023 के बाद से वृद्धा पेंशन नहीं मिला है, जिसको लेकर समाज कल्याण विभाग के साथ अन्य अधिकारियों का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई सार्थक जवाब नहीं मिल रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस में भी पहले शिकायती पत्र दिया कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ऑनलाइन भी दोबारा कराया तो विभाग से बैंक में जाने की बात कहीं जहां पर केवाईसी कराने के लिए कहा गया। वह भी कराया लेकिन वृद्धा पेंशन नहीं मिल सका। यें बात फरेंदा खुर्द के 80 वर्षीय लल्लू ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अनुनय झा के सामने पहुंचकर पीड़ा बयां की। जिलाधिकारी ने जांचकर उचित कार्रवाई के आदेश दिए।
पीड़ित ने कहा कि अगल-बगल के बुजुर्गों का पेंशन मिल रहा है, लेकिन हमको नहीं मिला। करीब एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया लेकिन पेंशन नहीं मिला। साथ ही क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी रामशंकर ने भी दो साल से वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि एसबीआई भैया फरेंदा में पहले वृद्धा पेंशन आता था लेकिन अब नहीं मिल रहा है। इससे परेशानी हो रही है। शीघ्र पेंशन का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर ढोढ़पुर निवासी सुदामा ने कहा कि हमारे खेत के बगल में चकमार्ग है जिसमें गांव के कुछ लोग शौचालय बनवाकर हैंडपंप लगवा दिए हैं, जिसका गंदा पानी खेत में जाता है। जांच कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कोल्हुई क्षेत्र शिकारगढ़ निवासी सजरूनिशा ने कहा कि मकान के सटे खलिहान की जमीन है जिस पर गांव के कुछ लोग जबरदस्ती व दबंगई के बल पर मकान का निर्माण कर रहे हैं।
इस मामले में प्रशासन जानकारी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिस पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 173 मामले आए जिसमें 32 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, सीओ अनिरूद्ध कुमार, एसडीएम नवीन कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें