फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निकट दृष्टिदोष है..उत्तर गलत हो तो ध्यान न दें

Sat, 22 Mar 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद तीन केंद्रों पर मूल्यांकन जनपद चल रहा है। शुक्रवार को कड़ी निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई।
विज्ञापन

काॅपियों के मूल्यांकन में कुछ ऐसी भी उत्तर पुस्तिकाएं मिल रही हैं, जिनमें परीक्षार्थियों ने उत्तर लिखने के साथ पास करने की गुहार भी लगाई है। एक परीक्षार्थी ने लिखा है निकट दृष्टिदोष है, उत्तर गलत हो तो ध्यान न दें।
सेठ आनंद राम जयपुरिया में शुक्रवार को हाईस्कूल की विज्ञान और हिंदी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। केंद्र के उप नियंत्रक साकिर हुसैन ने बताया कि 14544 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुईं। विज्ञान में एक परीक्षार्थी ने सेकेंड लास्ट पेज पर सभी जवाबों को लिखने के बाद लिखा था कि उसे निकट दृष्टिदोष है, ऐसे में उत्तर गलत हो तो ध्यान न दें यह मानें की सभी जवाब सही हैं। निकट दृष्टिदोष से कुछ गलत लिख गया होगा।
विज्ञापन

महराजगंज इंटर काॅलेज के उप नियंत्रक डाॅ. सुजीत चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल की अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ और कुल 14626 काॅपियां मूल्यांकित हुईं।
विज्ञापन

एक परीक्षार्थी ने अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका में हिंदी में क्षमा मांगते हुए पास करने की गुहार लगाई थी। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि एसएजेआईसी और महराजगंज इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की 29170 काॅपी तो जीएसवीएस में जीव विज्ञान की 19384 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें