फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी समेत दो घायल

Fri, 19 Jan 2024 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एनएच-328 परतावल-पनियरा मार्ग पर बभनौली शिव मंदिर के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी व एक युवक घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पड़रौना निवासी 40 वर्षीय अवध किशोर अपनी पत्नी के साथ पिपराइच पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजूडेहरा निवासी रामशरन की पत्नी के अंतिम संस्कार में गए थे। शुक्रवार को घर वापस घर जा रहे थे। अवध किशोर वर्मा अपनी बाइक से लौट रहे थे। जबकि उनकी पत्नी जय शंकर वर्मा की बाइक पर बैठी थीं। बभनौली चौराहे के पास दोनों बाइकें आपास में टकरा गईं, जिससे अवध किशोर ट्रक के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि जयशंकर वर्मा व अवध किशोर की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। जयशंकर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पनियरा थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें