फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनशनकारी की बिगड़ी हालत, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 18 Aug 2024 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विद्यालय का वैध तरीके से प्रबंधकीय चुनाव कराने की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनशन पर बैठे एक विद्यालय के अध्यक्ष आनंद कुमार को शनिवार रात पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। चिकित्सक के मुताबिक अनशनकारी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले छह दिनों से आनंद कुमार प्रबंधकीय विवाद को लेकर अनशन कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए ज्ञापन में अनशनकारी ने कहा है कि वह विद्यालय के अध्यक्ष हैं और उसकी अनुपस्थिति में फर्जी चुनाव कराकर दूसरे को विद्यालय का प्रबंधक बना दिया गया, जबकि उनका नाम विद्यालय की समिति में है ही नहीं। इसलिए जो लोग समिति में हैं उनका वैध तरीके से चुनाव कराया जाए और इस फर्जी चयन में जो दोषी है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

विद्यालय का प्रबंधकीय विवाद है। इस पर उन्हें उच्चाधिकारियों के यहां अपील करना चाहिए। जबकि वह अनशन कर रहे हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिकित्सक ने उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें