फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, पसीना से तरबतर हुए लोग

Fri, 16 Aug 2024 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को तेज धूप के बीच बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस और बढ़ गई। लोग पसीना से तरबतर हो गए। अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन

सावन का महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन जिस प्रकार के बारिश की उम्मीद थी, वैसी बारिश अभी तक नहीं हुई। उमस ने भी लोगों को खूब परेशान किया। 15 अगस्त के दिन सुबह से शाम तक कड़क धूप रही। शाम चार बजे एकाएक बादल घिर आए और बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को राहत नहीं मिली। उमस और बढ़ गई। शुक्रवार धूप कुछ कम रही। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन हवा न चलने के कारण लोग उमस से बेचैन रहे। पंखे की हवा में भी पसीने से निजात नहीं मिली। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में भूगोल विभाग के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है, कभी भी अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें