महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने झंडा फहराया। खिलाड़ियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उप क्रीड़ा अधिकारी ने हरी झंड़ी दिखाकर क्राॅस कंट्री दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में बालक वर्ग में जगदीश और बालिका वर्ग में गोल्डी राव प्रथम स्थान पाकर विजयी रहीं।
इस मौके पर खेल प्रशिक्षकाें और खिलाड़ियों ने 200 पौधरोपण किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्राॅस कंट्री दौड़ 5 किमी बालक और 3 किमी बालिका वर्ग में कुल 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग प्रथम पुरस्कार जगदीश, द्वितीय प्रेमलाल, तृतीय रंजन गुप्ता, सांत्वना पुरस्कार राहुल और मिथलेश को मिला। बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार गोल्डी राव, द्वितीय निधि गुप्ता, तृतीय कविता यादव, अर्चना गुप्ता, प्रिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्रशिक्षक शिवशरण पाठक, आसिफ एकबाल, धर्मेन्द्र यादव, अभिषेक विश्वकर्मा, रिजवान अहमद फैजी, अमरनाथ यादव, सुनील प्रसाद, अजीत, अजय वर्मा मौजूद रहे।